माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा शरदोत्सव एवं डांडिया रास का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी समाज नागदा के सक्रिय एवं अति ऊर्जावान अध्यक्ष श्री घनश्याम राठी के नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठ श्री गोपाल मोहता के संयोजन में समाज द्वारा शरदोत्सव एवं डांडिया रास का आयोजन समाज के वरिष्ठ श्री बंशीलाल राठी के निवास की टेरेस पर किया गया। जिसमें समाज के सभी बंधुओ समाज की समस्त मातृशक्ति, बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। डांडिया रास के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप, श्री प्रहलाद राठी की ओर से एवं बम्पर पुरस्कार श्री मनोज राठी की ओर से दिया गया। कुछ अन्य पुरस्कार कार्यक्रम संयोजक श्री गोपाल मोहता द्वारा दिये गए दूध प्रसादी महिला मंडल द्वारा की गई कार्यक्रम में श्री गोविंद मोहता, बंशीलाल राठी, श्री मुरलीधर राठी, श्री महेंद्र बिसानी, श्री देवकरणं डांगरा, श्री मुकेश नवाल, श्री रमेश राठी, श्री मनोज राठी, श्री अजय राठी, श्री राजेंद्र मालपानी, श्री महेश झंवर, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मोहता, सचिव श्रीमती ऋषिता खटोड़ एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित थी। कार्यक्रम के पश्चात महाआरती की गई बाद में समाज का स्नेह भोज हुआ। यह जानकारी समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश बजाज द्वारा प्रेषित की गई।
Latest News