नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का कोजागिरी उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का कोजागिरी उत्सव कार्यक्रम माहेश्वरी पंचायत भवन सीताबर्डी में करीब 170 से अधिक माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति मे आनंद पूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के प्रचार प्रमुख प्रकाश चांडक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे नागपुर शहर के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट एवं एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. श्री नरेन्द्र मोहता ने यूरोलॉजी एवं एंड्रोलॉजी से संबंधित बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी एवंं उसके लक्षण, इलाज और रोगमुक्त रहने की जीवनशैली के बारे में संस्था के सदस्यों को मार्गदर्शन दिया।
संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल मानघना एवं सचिव मधुसूदन सारडा ने उपस्थित सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। चांद, चांदनी शब्दों से जुड़े मुखड़े पर कराओके पर गीत गायन, विभिन्न रंगारंग मनोरंजक गेम्स, वरिष्ठ दंपतियों का कैटवॉक, नृत्य एवं हाऊजी के साथ लजीज भोजन का सभी ने भरपूर लुफ्त उठाया। बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से माणकलाल हेडा, बेस्ट ड्रेस महिला वर्ग से श्रीमती प्रभा राकेश भैया, बेस्ट ड्रेस युगल दंपत्ति में श्री शिवदास राठी एवं श्रीमती निर्मलादेवी राठी दंपत्ति को पुरस्कृत कर अभिनंदन किया गया।
कराओके पर गीत गायन का संचालन संयोजक गोपाल सादानी, लक्ष्मीकांत चांडक व श्रीकुमार मूंधड़ा ने किया। मनोरंजक प्रतियोगिता का संचालन सावित्री पचीसिया, ललिता मंत्री, सुनंदा लढ्ढा, विजया सारडा, सरिता सारडा ने किया एवं निर्णायक जज की भूमिका सरला सोमानी व डॉ. उज्जवला मोहता ने बखूबी निभायी। अतिथियों एवं विजेताओं का अभिनंदन संस्था के वरिष्ठ सर्वश्री दामोदरलाल तोषनीवाल, विनोद लाखोटिया, ललित गांधी, हरिदास भट्टड़, रामनिवास मूंधड़ा ने किया।
कोजागिरी के इस शानदार आयोजन में नगर माहेश्वरी सभा नागपुर के अध्यक्ष कमल तापडिय़ा, सचिव गिरधर चांडक, माहेश्वरी पंचायत सीताबर्डी के अध्यक्ष शिवदास राठी, सचिव गोपाल चांडक, बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत के सचिव अजय मल की प्रमुख उपस्थिति के साथ सर्वश्री सीए अशोक चांडक, सुरेश गांधी, डॉ. राजकुमार राठी, सुभाष गांधी, कल्याणदास चांडक, हरिदास राठी, मुरली गांधी, सुभाषचंद्र चांडक, गिरधरलाल सारडा, सत्यनारायण मानधनिया, विजय पचीसिया, श्यामसुंदर जेठा, डॉ. हरीश राठी, श्यामसुंदर सारडा, दयाराम साबू, रमेश पचीसिया, सुरेश राठी, दिलीप भूतडा आदि अनेक गणमान्य समाजबंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Latest News