माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी समाज नागदा के सक्रिय एवं अति ऊर्जावान अध्यक्ष श्री घनश्याम राठी के नेतृत्व में 5 दिवसीय धार्मिक स्थलों की यात्रा 22 सितम्बर से 26 सितम्बर निकाली गई जिसमें समाज के 60 सदस्य शामिल हुए। धार्मिक यात्रा प्रयागराज, अयोध्या एवं वाराणसी की निकाली गई। यात्रा को बहुत ही सुलभ एवं व्यवस्थित निकाली गई जिसमें खान-पान का विशेष ध्यान रखा गया। धार्मिक स्थलों पर प्रयाग राज में त्रिवेणी संगम पर नाव मे ले जाकर त्रिवेणी संगम दर्शन एवं डुबकी लगाई गई, अयोध्या में भी श्री राम जी के मंदिर में श्री राम लला के सम्मुख दर्शन की व्यवस्था की गई एवं वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ में स्पर्श दर्शन की व्यवस्था की गई। इस धार्मिक यात्रा में जो भी सदस्य गया उसने भरपूर आनंद लिया एवं यात्रा की सराहना की। यह जानकारी यात्रा संयोजक सतीश बजाज द्वारा प्रेषित की गई!
Latest News