राजस्थानी महिला मंडल सेलु द्वारा अपना देश अपनी संस्कृति के जतन हेतु अनोखा उपक्रम
महाराष्ट्र के परभणी जिला सेलु तहसील में राजस्थानी महिला मंडल द्वारा साई नाट्यगृह में आयोजित मिले सुर मेरा तुम्हारा कार्यक्रम में राजस्थानी महिला मंडल अध्यक्ष कंचन बाहेती, सचिव पुष्पा तोषनीवाल, उपाध्यक्ष शोभा परतानी की कल्पनाशक्ति ने एक उड़ान लेकर सुंदर सा आयोजन किया। एक एक कलाकार की एक महीने की कड़ी मेहनत ने हर प्रस्तुति को सुंदरता प्रदान की। साथ ही शर्मिला मालानी के उम्दा सूत्र संचालन ने विलोभनीय समा बांध रखा। डॉ. संजना बाहेती ने सम्पूर्ण कार्यक्रम के कोरियोग्राफी का जिम्मा उठाकर कार्यक्रम को अप्रतिम सौदर्यीकरण का स्वरूप दिया। साथ ही केरल राज्य की विलोभनीय नृत्य प्रस्तुति दी। बीच बीच के प्रश्नोत्तरी ने सभागार को जागरूकता से कार्यक्रम का आनन्द लेने का मौका देकर पुरस्कारों की लूट की। प्रमुख अतिथि के रूप में आदरणीय विधायक मेघना ताई बोर्डिकर, दक्षिणांचल सहप्रभारी सरोज गट्टाणी, व्याख्याता प्रो.डॉ. वर्षा डोडिया, बोराडे की प्रमुख उपस्थिति रही। समाज की एकता, बुद्धिमत्ता व ऊर्जाशक्ति का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला, विधायक मेघना ने मारवाड़ी समाज संगठन की एवं बुद्धिमत्ता की भूरी भूरी प्रशंसा की। 250 बहनो की उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम सफल हुआ।
Latest News