माहेश्वरी समाज, वरंगल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

माहेश्वरी समाज वरंगल द्वारा नि.शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हृदय दिवस पर मारुति कन्वेंशन, रंगमपेट में अध्यक्ष प्रहालद सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम श्री महेश भगवन की पूजा कर महेश वंदना की गई तत्पश्चात मंत्री रामकिशोर मनियार ने मंच संचालन कर सभी चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया। इस शिविर में डॉ. रामचंदर दरक - चर्मरोग विशेषज्ञ, डॉ. संतोष मोदानी - हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. गिरीश लोया - मधुमेह एवं जनरल फिजीसियन, डॉ. अंकिता डोडिया/सारडा - प्रसूतिशास्र विशेषज्ञ पधार कर समाज के करीब 185 मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने अपने अपने विचार प्रकट किए और कहा की सभी अपनी दिनचर्या में खान पान में सुधार करे, व्यायाम, वाकिंग प्रति दिन करे, दवाईयों के विषय में एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मध्यान्ह सभी के लिए महा प्रसाद की व्यवस्था की गई। शाम 3.30 बजे समाज की महिलाओं के लिए डॉ. अंकिता डोडिया/सारडा द्वारा 30 मिनट की काउंसिलिंग का कार्यक्रम रखा गया। शाम 4.30 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी सांस्कृतिक मंत्री दामोदर लाहोटी द्वारा दी गई।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन