माहेश्वरी भारत गौरव से सम्मानित उद्योगपतिश्री रामअवतारजी जाजू, इन्दौर का सम्मान

जयपुर में माहेश्वरी भारत गौरव से सम्मानित उधोगपति एवं वरिष्ठ समाज सेवी रामावतार जाजू का श्री माहेश्वरी विद्यालय ट्रस्ट इंदौर के बैनर तले श्री बनवारीलाल जाजू सभागृह में सार्वजनिक सम्मान किया गया। इस गरिमामय समारोह की शुरुआत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और पदम् भूषण श्रीमती सुमित्रा महाजन, ट्रस्ट अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास पसारी, सचिव सी.ए. भरत सारडा समेत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरीश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष पवन लढ्ढा, सहसचिव अनिल झंवर ने दीप प्रजवल्लित कर की। श्री पसारी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वागत उद्बोधन दिया और समाजसेवी रामअवतारजी जाजू की कार्यशैली की जानकारी देते हुए उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। समारोह में बड़ी संख्या में विशिष्ठजन उपस्थित रहें। इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा संचलित श्री आर. के. डागा माहेश्वरी एकेडमी की छात्राओं ने नृत्य द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की व श्री बी.डी. तोषनीवाल माहेश्वरी बाल मंदिर की प्राथमिक कक्षा की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

श्री निलेश सारडा द्वारा जीवन परिचय व श्री सत्यनारायण मंत्री द्वारा श्री रामअवतारजी के सम्मान पत्र के वाचन के साथ ही समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, पदम् भूषण सुमित्रा महाजन के साथ अन्य विशिष्ठ अतिथियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अभिनन्दन पत्र भेंट कर पगड़ी पहना कर श्री वेंकटेश देवस्थान के अंगवस्त्र व श्रीफल से अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने वरिष्ठ समाजसेवी रामअवतार जाजू की अत्यंत प्रशंसा की ओर कहा इन्होंने केवल पैसा ही नहीं सम्मान भी कमाया, सामाजिक कार्य किए और भारत वर्ष में नाम भी कमाया, वो भी सबको साथ लेकर।

इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री माहेश्वरी स्कूल के अध्यक्ष देवेंद्र बाहेती, सचिव शैलेष सोडानी, श्री आर के डागा माहेश्वरी एकेडमी की अध्यक्ष श्रीमती पंकज सोनी सचिव मनीष बिसानी, आर पी एल माहेश्वरी कॉलेज के उपाध्यक्ष कमल नारायण भुराडिय़ा, सचिव एस.एन.मंत्री, फूलबाई मुरलीधर झंवर माहेश्वरी कन्या छात्रावास के अध्यक्ष श्रीनिवास मालपानी, सचिव सुमन सारडा, बी.डी. तोषनीवाल, माहेश्वरी बालमंदिर के अध्यक्ष अनिरूद्ध केला, सचिव श्रीमती शोभा माहेश्वरी सहित माहेश्वरी समाज के इंदौर जिला संगठन अध्यक्ष रामस्वरूप धूत व समाज के स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी एवं अन्य अनेक संगठनों के पदाधिकारी जिनमें वन बंधु परिषद, वेद विद्यालय, गीता भवन, समन्वय परिवार, जन कल्याण ट्रस्ट, विवाह प्रकोष्ठ, महेश अतिथि ग्रह, ललित कला अकादमी, हरी सेवा सत्संग समिति, महेश सार्वजनिक ट्रस्ट आदि अलग अलग संस्थाओं के पदाधिकारियों ने समाजसेवी रामावतार जाजू का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात समाज सेवी श्री रामअवतार जाजू ने अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में कहा की ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है, आज यहां ताई ने उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा मैं इस वक्त वन बंधु परिषद के कार्यों में सक्रिय हूँ। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र मंत्री ने किया। आभार सचिव सीए भरत सारड़ा ने माना।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन