कीर्ति नंदकिशोर भराडिय़ा, सोलापुर ने बनाया विश्व कीर्तिमान
सोलापुर निवासी श्री नंदकिशोर भराडिय़ा की सुपुत्री कीर्ति नंदकिशोर भराडिय़ा ने श्रीलंका से भारत तक की 32 किमी की दूरी 10 घंटे और 25 मिनट तक बिना रुके समुद्र में तैरकर पूरी कर एक अनूठा एवं ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया। इस ऐतिहासिक क्षण को वल्र्ड रिकॉर्ड समुदाय के शीर्ष अधिकारियों ने Longest Non-Stop Transnational Swim By A Child का खिताब देकर सम्मानित किया। कीर्ति को विश्व रिकॉर्ड के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
कीर्ति अपने माता-पिता के साथ 17 तारीख को रामेश्वर पहुंची गई। रामेश्वर माहेश्वरी भक्त निवास ने कीर्ति और कीर्ति के परिवार के लिए पूरी व्यवस्था की थी। 19 तारीख को कीर्ति की फिटनेस की जांच की गई। उसी दिन दोपहर 1 बजे कीर्ति नाव से श्रीलंका के लिए खाना हुई। कीर्ति के साथ उनकी ट्रेनर, पिता नंदकिशोर, चाचा द्वारकादास, भाई अविनाश और रेस्क्यू टीम के 15 सदस्य और भारतीय नौसेना के जवान भी थे। शाम 6 बजे सभी लोग श्रीलंका के तलाईमनार स्थित समुद्र तट पर पहुंचे। मौसम की भविष्यवाणी सुनने के बाद, कीर्ति ने 20 सितंबर को सुबह 1.45 बजे समुद्र में छलांग लगा दी। कीर्ति के साथ 3 नावें उसकी रक्षा के लिए तैयार थीं, वे नावें अंधेरे में मार्गदर्शन करने के लिए हैलोजन और दिशा संकेतक से सुसजित थीं। कीर्ति अरब सागर और बंगाल की खाड़ी जैसे 2 समुद्रों में तैरती रहीं। एक साथ जुडऩे से कीर्ति को लहरों की विपरीत धाराओं का सामना करना पड़ा जहां 1 घंटे में 4 किमी की दूरी तय करने के बजाय 7 घंटे लगे। कीर्ति दोपहर 12:10 बजे धनुष्यकोडी पहुंची और इस रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कीर्ति की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई
Latest News