माहेश्वरी समाज की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें - राजकुमार काल्या


माहेश्वरी युवा संगठन, नोखा द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट के समापन समारोह में महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। श्री काल्या ने अपने उद्बोधन में आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की उभरती हुई प्रतिभाओ का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करना चाहिए। श्री काल्या ने कहा कि युवा संगठन के ट्रस्ट श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन द्वारा हाल ही में सुश्री सुनिति दम्मानी कोलकाता का मंगोलिया में 14 से 25 सितंबर 2024 को आयोजित हो रही वल्र्ड कप स्नूकर एवं वल्र्ड 6रेड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए चयन होने एवं भारत का प्रतिनिधित्व करने पर स्पॉन्सरशिप कर सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड्ढा, सुरेन्द्र रान्दङ, बाबूलाल मोहता, उत्तरी राज. सुनील झंवर, किशन लोहिया, कमल राठी, सन्दीप तापङिया आदि की विशेष उपस्थिति रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन