माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर द्वारा ईको पार्क में वन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर की सदस्याओं ने ईको पार्क में वन भ्रमण कार्यक्रम संरक्षक कौशल्या गट्टानी व अध्यक्ष आशा नरानीवाल के सान्निध्य में आयोजित किया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि इस दौरान बड़ी तालाब, फतहसागर व बाहुबली हिल्स पर सदस्याओं ने फिल्मी और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी और प्राकृतिक सौंदर्य की फोटोग्राफी का आनंद उठाया। अंत में सभी प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सरिता न्याती, निर्मला काबरा, कविता बल्दवा, रेखा गट्टानी, रेणु मून्दड़ा, इन्द्रा मून्दड़ा, अंकिता सहित कई सदस्याएं मौजूद थी।
Latest News