माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

गुवाहाटी के छत्रिबाड़ी स्थित आसाम माहेश्वरी भवन के मुख्य सभागार में माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के 20वे सत्र की द्वितीय वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी के सभापतित्व में सफलतापूर्वक सम्पादित हुई। इस अवसर पर सभागार खचाखच समाज बंधुओं से भरा हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने बहुतादात में अंशग्रहण कर समाज प्रति अपने दायित्व का बोध करवाया। 

वार्षिक साधारण सभा के मंचापूर्ति के पूर्व सभा के सलाहकार रमेश कुमार चांडक ने मंच संचालन करते हुए सभी प्रबुद्ध जनों से भगवान महेश का पुजन अर्चन तथा दीप प्रज्वलित करवा कर इष्ट को मनाया। भक्ति भाव के साथ महेश वंदना के सामुहिक गायन के पश्चात मंच गठन करवाते हुए अध्यक्ष श्री सीताराम बिहानी, सचिव श्री सुरेन्द्र लाहोटी तथा कोषाध्यक्ष श्री राजेश बाहेती को सम्मान मंचासिन करवाया। सभापति द्वारा सभा आरंभ की घोषणा के पश्चात सभागार में उपस्थित माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री कैलाश काबरा, श्री नथमल चाण्डक, श्री मदन मोहन मल, श्री निरंजन लाल काबरा, श्री राजकुमार सोमानी को सभा को दी गयी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए फुलाम गोमोछा पहना कर अभिनंदन किया। सर्वश्रेष्ठ कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री रमेश तापडिय़ा को अध्यक्षीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मायड़ भाषा में अपना अध्यक्षीय सम्बोधन रखते हुए श्री सीताराम बिहानी ने सांगठनिक जुड़ाव एवं आपसी सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने में विशेष जोर देते हुए विगत वर्ष में सभा द्वारा लिक से हटकर किये गये सेवा मुलक एवं समाजिक कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए इसका श्रेय सदस्यों की उपस्थिति एवं उनके रचनात्मक सहयोग को देते हुए भावी कार्यक्रम पर अपने विचार साझा करते हुए सभी के सहयोग की कामना की। इसके बाद विषय सूची अनुरूप गत बैठक की कार्यवाही, सचिव प्रतिवेदन तथा गत वित्तीय वर्ष के हिसाब का लेखा जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया, जिस पर आई जिज्ञासाओं पर मंच से अपने विवेक से जानकारी दी तथा आये सुझावों को ग्रहित कर कार्यसमिति में चर्चा कर कार्य को गति दिये जाने प्रति आश्वस्त किया। एक सुझाव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सभा अध्यक्ष ने शाखा संस्थाओं में युवा व महिला संगठन के सचिव को मंच पर स्थान देते हुए महिला संगठन की सचिव श्रीमती पुष्पा सोनी तथा युवा संगठन के अध्यक्ष श्री शिवरतन सोनी को मंच आमंत्रण कर आसन ग्रहण करवाया। वार्षिक साधारण सभा में सभा तथा शाखा संस्थाओं के कार्यकलापों पर विस्तृत में चिन्तन एवं विमर्श होकर भविष्य की कार्ययोजना निर्धारित की जाती है। इस सम्बन्ध में अन्यान्य में भी बहुत से समाज बंधुओं एवं बहनों ने अपने सुझाव /जिज्ञासा रखी। सचिव श्री सुरेन्द्र लाहोटी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्र गान के बाद सभा पूर्ण हुयी। सभी ने सामुहिक स्वरूची भोज का आनंद उठाया। यह जानकारी माहेश्वरी सभा के सचिव सुरेंद्र लाहोटी द्वारा प्रदान की गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन