कृपया सचेत रहें
सम्माननीय समाज बन्धु,
सादर जय महेश
विगत कई महिनों से बहुत सारे प्रदेशों के समाज बन्धुओं के द्वारा यह जानकारी दी जा रही है कि उन्हें अलग-अलग मोबाईल नं. से समाज के प्रमुख उद्योगपति आदरणीय श्री हरिमोहन जी व प्रशांत जी बांगड़ के नाम से फोन में पैसो की बात कर जालसाजी करते हुए मांग की जाती है, जिसमें कई समाजबंधु इस गैंग के लोगो की बातो से प्रभावित होकर ठगी के शिकार हुए है। इस गैंग के पास माहेश्वरी, अग्रवाल व अन्य सजातीय समाजो के कार्यकारी मण्डल सदस्यों व अन्य प्रकार की परिचय पुस्तिका है, जिसके माध्यम से यह फोन लगाकर इस प्रकार के आर्थिक अपराध के कार्य को अंजाम दे रहे है।
हाल ही में अपने मथुरा के एक समाजबंधु की बहुत बड़ी राशि इसी प्रकार से जालसाजो के द्वारा गबन कर ली गयी थी। जिस पर महासभा के द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर उस राशि की वसूली राजनैतिक हस्तक्षेप व पुलिस प्रशासन के माध्यम से कानूनी कार्यवाही के पश्चात् पूर्ण करवाई गयी थी।
कल ही हमारे पास कुछ और संगठनों व राष्ट्रीय युवा संगठन के माध्यम से इस प्रकार के फोन कॉल जगह-जगह आने की बाते महासभा के संज्ञान में लाई गयी हैं। आप सभी से अनुरोध है कि इस प्रकार के फोन कॉल के माध्यम से एक गैंग के द्वारा किए जा रहे जालसाजी से बचने हेतु सावधानी व सतर्कता बरते। साथ ही जिस नंबर से फोन आ रहा है उसको चिन्हित करते हुए तथा जिस प्रकार की बात उन्होंने फोन पर कही है उसका जिक्र करते हुए पुलिस प्रशासन में एफ.आई.आर. दर्ज करवाएं, जिससे की अपराधियों के ऊपर तुरंत कार्यवाही हो सके। यह गिरोह चिन्हित है सिर्फ मथुरा वालो की तरह ही इस विषय में पुलिस प्रशासन की मदद लेनी होगी।
फिर भी इस प्रकार के फोन कॉल्स के माध्यम से किए जा रहे ठगी हेतु महासभा अपने सभी श्रृंखलाबद्ध संगठनो व अवयवों से अनुरोध करती है कि देश भर के सभी ग्रुपों में अपने संगठन के नाम से पत्र बनाकर सचेत रहने हेतु समाजबंधुओं को प्रेरित करें।
सादर
अजय काबरा
महामंत्री, महासभा
Latest News