लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान

लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2024 को शिक्षकों के सम्मान में होटल जे.डी. मराठा, नदरई गेट कासगंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती सुमन लता चौहान, श्रीमती संगीता माहेश्वरी, श्रीमती छाया माहेश्वरी, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, श्रीमती प्रदीपिका सिंह, श्रीमती स्वीटी शर्मा, श्रीमती अंजलि जाजू और श्री अनुज कुमार को उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया ने कहा कि शिक्षक छात्रो को ज्ञान, योग्यता और गुण हासिल करने में मदद करते हैं। शिक्षक समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, वे बच्चों को शिक्षित करते हैं और अपनी जान की वजह से उन्हें चमकने के लिए प्रेरित करते हैं, सचिव लायन विनय कुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित लायन प्रभात गर्ग, देवेन्द्र सिंह गुरहार, ए.के. सिंह पुंढीर, सतीश माहेश्वरी, डी.एस. चौहान, मधु जाखेटिया, अलका पुंढीर, दीपक जाखेटिया, मयंक बिड़ला, रेखा गुप्ता, विजय सिंह, निक्की सिंह, शीलू चौहान, डाक्टर आशीष गुप्ता, डॉक्टर कशिश गुप्ता, डाक्टर अमित शर्मा, स्वीटी शर्मा, शिव कुमार गुरहार, ललित अजमेरा, राजीव माहेश्वरी, प्रिया माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन दीपक जाखेटिया द्वारा की गई और संचालन लायन ए.के. सिंह पुंढीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे ला. ललित अजमेरा के पिताजी स्व. श्वी श्याम अजमेरा व ला. अनुराग माहेश्वरी के पिताजी स्व. श्री नवनिधिराय माहेश्वरी की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मोन रखा गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन