वरंगल में स्वर्ण जयंती श्री गणेश उत्सव मनाया जा रहा है

श्री गणेश उत्सव समिति वरंगल, प्रगतिशील मारवाड़ी समाज वरंगल द्वारा समाज भवन में विगत 50 वर्षों (1973-2024) से श्री गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। संयोजक दामोदर लाहोटी की देख रेख में इस वर्ष स्वर्ण जयंती के उपलक्ष पर मुख्य कार्यक्रम रखे गए। प्रति दिन आरती के पश्चात लकी ड्रॉ द्वारा पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग को दाताओं के सहयोग से एक एक चांदी के सिक्के दिए जा रहे है। 15.09.2024 को गोल्ड बंपर ड्रॉ द्वारा 1 ग्राम एवं 1/2 ग्राम सोने के सिक्के दिए जाएंगे। इस आयोजन के अंतर्गत प्रति दिन समाज के सभी वर्ग की आयु के लिए गीता श्लोक, चित्र बनाना, भजन गायन प्रतियोगिताएं लगाई जा रही है एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। श्री राधाष्टमी, श्री बाबा रामदेव जी की ज्योत एवं छप्पन भोग के विशेष दर्शन होंगे। प्रतिदिन शाम को भजन कीर्तन, तीर्थ गोष्टी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन दाताओं के सहयोग से मुख्य प्रसाद एवं नाना प्रकार के अन्न प्रसाद वितरित किए जा रहे है। 16.9.2024 सोमवार को श्री गणेश विसर्जन की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नवल किशोर मूंदड़ा, रामकिशोर मनियार, प्रहलाद सोनी, किशनचंद बोहरा, लक्ष्मीकांत बंग, संपत मालानी, विशाल बंग, जितेंदर मूंदड़ा, रितेश बंग एवं समाज के सभी सदस्य बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन