वाराणसी में इंडोर गेम का आयोजन सम्पन्न
स्वर्गीय श्री संजय लढ्ढा की स्मृति में माहेश्वरी क्लब द्वारा आयोजित इंडोर स्पोर्ट्स कार्यक्रम (कैरम, लूडो, शतरंज, सीक्वेंस, सुडोको) का दिनांक 1 सितंबर 2024 को सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम सलाहकार दीपक जाजू और कार्यक्रम सयोजक सागर दम्मानी, गोविंद बागड़ी, सुमित साबू और यश गट्टानी थे, इनके कठिन परिश्रम और मेहनत से इस कार्यक्रम को बहुत ही भव्य रूप मिला। इस कार्यक्रम मेेंं समाज के 153 पुरुष, महिलाओं, बच्चों से अधिक ने अपनी सहभागिता दिखाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष झंवर, संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनुराग राठी, नटवर कोठारी, राहुल कोठारी, प्रतीक मूंधड़ा, लोकेश मूंधडा, रितेश खटोड़ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में राजेश बाहेती, मनीष दुजारी, गोपाल दम्मानी, सुशील दम्मानी, गोविन्द भरानी, रमेश साबू, कृष्ण काबरा, निखिलेश लढ़ा, राकेश दरक, कृश्टा झंवर, निशा कोठारी, राधा सोनी, सुनीता दरक, पूजा कोठारी, सरोज भरानी, चंचल असावा आदि की उपस्थिति रही। माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष अंकित धुत व मंत्री ऋषि पटवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया एव सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
Latest News