रतनगढ़ मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का 18वा मासिक नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने बताया कि शिविर में 113 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 43 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे रतनगढ़ माहेश्वरी परिवार के श्यामलाल सोनी, शांती देवी सोनी, डॉ. आदित्य, जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल, तहसील अध्य्क्ष मंजू लढ़ा व जिला संयुक्त मंत्री सरिता चाण्डक  ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी सभा के तहसील मंत्री रामोतार चाण्डक व जयश्री जाजू ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, चन्दा सोनी, रुपाली लड्ढा, मंजू पेड़ीवाल, एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा आदि ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन