नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा पिकनिक आयोजित
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित एक दिवसीय पिकनिक का कार्यक्रम 10 सितंबर को सानंद सम्पन्न हुआ। जिसमे सम्मिलित हुए लगभग 50 वरिष्ठ सदस्यो को महालक्ष्मी मंदिर एवं राममंदिर कोराडी, पंचमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर वेलोरी, गणेश मंदिर आदासा के दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ। सभी भक्तो ने कोराडी महालक्ष्मी मंदिर में भोजन प्रसादी और फराल लिया, राममंदिर की अलौकिक कलाकृति और सौंदर्य के दर्शन किए, श्री गोपाल काबरा के ढोलक की ताल पर भजनो का भी सभी भक्तो ने भरपूर आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना, सचिव मधुसूदन सारड़ा, कोषाध्यक्ष हरिदास भट्टड़, संयोजक ललित गांधी, सौ. शोभा गांधी, कमल तापडिय़ा, आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दामोदर तोषनीवाल, राकेश भैया, गोवर्धन काबरा, जगदीश बजाज, सुरेश गांधी, मानकलाल हेडा, प्रकाश चांडक, अशोक गांधी, राजकुमार राठी, प्रेमनाथ राठी, राजेंद्र चांडक, रमनलाल बाहेती, दिनेश बागड़ी, रमेश जावन्धीया, पुरुषोत्तम राठी, जुगल किशोर सारडा, रूपचंद लोया, मानकलाल हेड़ा, सुभाष गांधी एवं महिला समिति आदि उपस्थित थे। यह जानकारी प्रकाश चांडक ने दी।
Latest News