सुरभि महिला मण्डल, कोयंबटूर की नई कार्यकारिणी गठित
सुरभि महिला मण्डल, कोयंबटूर की 2023-26 कार्यकारिणी समिति के चुनाव अगस्त 2023 को संपन्न हुए। सभी पदाधिकारी एंव सदस्य निर्विरोध चुने गए। जिसमें अध्यक्ष सुनीता भट्टड, तत्कालीन पूर्वाध्यक्ष बीना मूंदड़ा, उपाध्यक्ष सुनीता करनानी, सचिव भावना साबू, कोषाध्यक्ष पिंकी भुराडिय़ा, सहसचिव प्रीति भट्टङ, सांस्कृतिक समिति संयोजक मिनाक्षी चांडक एंव अनु पनपालिया। कार्यकारिणी सदस्य निर्मला काँकाणी, प्रेमा केला, रूचि बागड़ी, श्वेता भुराडिय़ा व उर्मिला काँकाणी चुने गये। सभी पदाधिकारी एंव सदस्यो को भूतपूर्व अध्यक्ष ने माहेश्वरी समाज की सेवा एवं कोयंबटूर में अन्य सभी समाज की महिलाओ के विकास की कार्य करने की शपथ दिलाई। यह जानकारी मनोज गग्गड़, कोयंबटूर ने प्रदान की।
Latest News