नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा ने किया श्रावण मास में चैतन्यश्वर महादेव मंदिर अंभोरा के दर्शन

नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा की श्रीक्षेत्र अंभोरा में चैतन्यश्वर महादेव मंदिर दर्शन की यात्रा सानंद संपन्न हुई। संस्था की ओर से यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रकाश चांडक ने बताया कि अंभोरा शिव मंदिर नागपुर जिले के सबसे पुराने शिव मंदिरों में से एक माना जाता है। वैनगंगा, कन्हान, अंब, मुरजा, कोलारी नामक पांच नदियों के संगम स्थल अंभोरा पर देश का सबसे लम्बा 700 मीटर केबल-स्टैंड ब्रिज जिसके शीर्ष पर एक व्यूइंग गैलरी भी है यह विदर्भ का एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है। इस यात्रा में संस्था के 130 वरिष्ठ पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफलार्थ संयोजक लक्ष्मीकांत चांडक और स्वाति कमल तापडिय़ा ने अथक प्रयास किया। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना, उपाध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल एवं बद्रीनारायण छापरवाल ने यात्रा का मार्गदर्शन किया। सचिव मधुसूदन सारडा ने यात्रियों का आभार व्यक्त किया। यात्रा का पहला पड़ाव नागपुर गोरक्षणं संस्थान बहादुरा में था। यहां सभी ने अल्पाहार लेकर सालासर हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से भजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ पूजा अर्चना का आनंद लिया। दोपहर अंभोरा पहुंचकर सभी ने चैतन्यश्वर महादेव के दर्शन किए और बिल्व पत्र अर्पित किया। मंदिर के प्रांगण में ही दाल बाटी चूरमें की रसोई बनाकर भोग लगाया और सभी ने प्रसादी का आनंद लिया। भोजन के बाद लिफ्ट से 14वें फ्लोर पर स्थित केबल-स्टैंड ब्रिज व्यूइंग गैलरी पर जाकर सभी ने आसपास के क्षेत्र के उत्कृष्ट प्राकृतिक दृश्यों को देखने और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लिया। माहेश्वरी पंचायत भवन सीताबर्डी के अध्यक्ष शिवदास राठी और मथुराप्रसाद पनपालिया ने हाऊजी गेम खिलाकर सभी का मनोरंजन किया। शाम को केबल-स्टैंड ब्रिज पर रंगबिरंगी रोशनी का अद्भुत दृश्य देखने के बाद हाई टी भोजन लेकर सुखद स्मृतियों के साथ यात्रा संपन्न हुई। यात्रा के दौरान गोरक्षण संस्थान के अध्यक्ष कमल सारडा, सचिव विजय सारडा, श्री अंभोरा देवस्थान समिति के अध्यक्ष रत्नाकर ठवकर, सचिव कमलेश ठवकर का यात्रा व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान रहा।  इस यात्रा में विनोद लखोटिया, वसंत सांवल, गिरधरलाल सारडा, गोपाल सादानी, सुरेश गांधी, रामअवतार तोतला, सुभाष चांडक, मुरली गांधी, डॉ. के.जी. डांगरा, प्रेमनाथ राठी, सुभाष गांधी, रमेश पचसिया, वि_लदास तापडिय़ा, विजय पचीसिया, बृजमोहन सारडा, हेमंत कलंत्री, रामवतार हुरकट, गोवर्धन काबरा, माणकलाल हेडा, घनश्याम मूंधड़ा ओमप्रकाश बंग, गोपीकिशन सोनी, पवन मूंधड़ा, जुगलकिशोर सारडा दिनेश लदड़, सत्यनारायण लोया, श्यामसुंदर सारडा, नंदकिशोर काबरा, गिरिराज भट्टड, रूपचंद लोया, विनोद डागा, सतीष रूठिया, रमणलाल बाहेती आदि अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन