माहेश्वरी भवन बीकानेर - सेवा कार्य के बढ़ते चरण शिखर की ओर

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर निरंतर अपने सेवा कार्यो में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। भारत के बहुउपयोगी माहेश्वरी भवनों में से एक ख्याति प्राप्त बीकानेर माहेश्वरी भवन के चारों भागों को वातानुकुलित कर दिया गया है। सोलर विद्युतीकरण के पश्चात बिजली खर्चों में भी लाभ मिल रहा है। इन दोनों योजनाओं के लिए समाज के कई दाताओं ने खुले दिल से अपना अनुदान शीघ्रता से स्वीकार कर प्रदान किया। वातानुकुलित उपकरणों के लिए कैबकॉन इंडिया लिमिटेड के श्री बल्लभ-राजकुमारी फुभड़ा (मार्फत मदनमोहन फुभड़ा) एवं श्री नरसिंह इलेक्ट्रिक स्टोर्स के श्री कुम्भन दास मूंधड़ा ने स्व ठाकुरदास जी बरजी बाई मूंधड़ा की स्मृति में योजना के लिए अनुदान दिया। 

स्व प्रयागदास-गीतादेवी बाहेती (PRB Securities), स्व बुलाकीदास भैया (Chemcrown grp मार्फत मनोज भैया), स्व श्री नारायण - संजय मोहता (DSP Sales मार्फत बलदेव रोहित मोहता) और स्व राधाकिशन - सुशीलादेवी बाहेती (Bahety & Goenka मार्फत CAराजेन्द्र बाहेती) ने अपने अपने पूर्वजों की स्मृति में सोलर विद्युत योजना निर्माण कार्य के लिए बहुमूल्य अनुदान किया।

वर्तमान में माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर की प्रेरणा से बीकानेर के आस पास के गौचर भूमि एवं विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवार्थ पानी की कुंडियां, चारा के लिए खोल, गौशाला चार दीवारी, शेड निर्माण कार्य करवाया गया और आगे भी निरंतर करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस सेवा कार्य के लिए समाज के कई गणमान्य गौ भक्तों ने भी खुले दिल से अनुदान किया जिसमें प्रमुख हैं कोलकाता से श्री मदनमोहन फुभड़ा (कैबकॉन इंडिया लि.), श्री प्रेम रतन बाहेती (प्रेम-किरण चैरिटेबल ट्रस्ट), श्री केदार कावड़ मंडल, स्व. राधाकिशन-सूरजदेवी बागड़ी के स्मृति में बागड़ी परिवार (मार्बल हाउस वाले), स्व. सुमन कोठारी की स्मृति में श्री विनोद-शैलेष कोठारी, श्री नागरेश्वर महादेव मंदिर और मुम्बई से श्री चुन्नीलाल मोहता (ढ्ढष्ठत्र डिजिटल प्रा.लि.) से प्रमुख रूप से सराहनीय अनुदान मिला।

योजनाओं को समय पर संपादित करना, भवन गेस्टहाऊस के रख रखाव को सुव्यवस्थित करना, ट्रस्ट की विभिन्न नि:शुल्क सेवा कार्यो को सुचारू संचालन करने के उद्देश्य से ट्रस्ट मंत्री नरेन्द्र बागड़ी निरंतर बीकानेर आवागमन करते हैं। सभी निर्माण योजनाओं एवं सेवा कार्यो में व्यवस्थापक ट्रस्टी श्री किशन राठी, भवन उप व्यवस्थापक रामकिशन राठी एवं ट्रस्टियों में प्रमुख रूप से माणिक लाल डागा, कुम्भन दास मूंधड़ा, श्री राम सिंघी, संजय कुमार डागा का प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप में सहयोग मिलता है। गौ सेवा कार्य में उप व्यवस्थापक के साथ साथ सुनील राठी, महेन्द्र जोशी, महेश पुरोहित का निरंतर सहयोग मिलता है।

श्री बागड़ी ने सूचित किया कि गौ सेवाएं निरंतर चल रही हैं साथ हीं माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर के तहत नि:शुल्क सेवाएं दी जा रहीं हैं उसमें से प्रमुख हैं - क्र्यष्टरु मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर शिक्षा, सेराजेम स्वचालित उपकरण से फिजीओथेरेपी, नाड़ी बैद्य निशा दुजारी की अगुवाई में आयुर्वेदिक-एक्यूप्रेसर इलाज, सीरोधार, स्टीमथेरेपी इलाज और मशीन सिलाई शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस वर्ष के श्रावण पुरुषोत्तम मास में शिव अभिषेख, भागवत सेमिनार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान एवं अनुदान किये गए। इसके पूर्व गर्मी के मौसम में शर्बत शिकंजी जल वितरण किया गया, छात्र वृत्ति, शिक्षा केंद्रों को नि:शुल्क उपकरण एवं आवश्यक सामग्री वितरीत की गई। मेडिकल सहयोग प्रदान किया गया साथ हीं समाज की विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक अनुदान राशि भेंट की गई।

नरेन्द्र बागड़ी ने बताया कि भवन ट्रस्ट के विभिन्न कार्यो को सुचारू संपादित करने में समस्त ट्रस्टियों के निर्विरोध निर्णयों एवं बहुमूल्य सुझावों से समस्त कार्य सुन्दर और निर्धारित समय से पूर्व संपादित होते आये हैं। इसके लिए भगवान महेश की असीम कृपा एवं संस्थापक ट्रस्टी स्व. हीरालाल दम्माणी, स्व. गोपीकिशन बागड़ी एवं स्व. बालकिशन डागा का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है। समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से भी कुछ न कुछ सीखने को मिलता है, उन सभी मार्ग दर्शकों को विशेष धन्यवाद एवं दान दाताओं का पुन: आभार।

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन