स्वतंत्रता दिवस पर तिनसुकिया माहेश्वरी परिवार द्वारा शंकर भगवान का रुद्राभिषेक
78 वे स्वत्रंता दिवस इस पावन पर्व पर महेश भवन, तिनसुकिया में सवेरे 9.10 पर झण्डा उत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के 40 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। झण्डा फहराने के बाद, सावन मास में देवो के देव महादेव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य जजमान श्री मदन जी-रमा करनानी, श्री रतन-अनिता कलंत्री, राजेश-लता कलंत्री के द्वारा पंडित जी ने पुजा करवाई, जिसमें समाज से काफी संख्या में महिलाए, बच्चे व समिति के सदस्यों ने पुजा व रुद्राभिषेक में भाग लिया। इस कार्यक्रम के लिए मैसेज व फोन द्वारा समाज बधुंओ से आग्रह किया गया, हर कार्यक्रम में बच्चों को लाए, जिससे उन्हें भी समाज व धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी हो, आज हमारे यहाँ अच्छी संख्या मे बच्चों की उपस्थिति रही। झण्डा फहराने के बाद नाश्ता व पुजा के समापन के बाद प्रसाद मे खाने का आयोजन किया गया।
Latest News