माहेश्वरी समाज कानपुर दक्षिण द्वारा ठंडे पेय वितरण का आयोजन किया गया

माहेश्वरी समाज कानपुर दक्षिण द्वारा मानव सेवा हेतु ठंडे पेय वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन किसी सार्वजनिक स्थान पर (विशेषकर अपने किसी समाज बंधु के व्यापारिक प्रतिष्ठान के बाहर) ये कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन 3 घंटे, छाछ के वितरण की व्यवस्था की गयी और माहेश्वरी समाज कानपुर दक्षिण के पदाधिकारीगण व कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए प्रतिदिन इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने समाज द्वारा सेवा-त्याग-सदाचार का संदेश फैलाया। समाज से विनोद, सुनील, गौरव, कपिल, सुशील, संजय, रमन, आदित्य, प्रदीप व सौरभ विशेष रूप से लगे रहे। माहेश्वरी समाज कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश कांकाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज कानपुर दक्षिण सदैव इस प्रकार के आयोजनों के लिए तत्पर रहता है व आगे भी उनके द्वारा इस तरह के मानव सेवा कार्यक्रम होते रहेंगे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन