तिंवरी मथानिया ओसियां के सभी तहसीलों में संगठन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
जिला सभा प्रदेश सभा तहसील सभा का संगठन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन तिंवरी मथानिया ओसियां के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया जिसमें महासभा एवं जिला सभा से चल रहे अनेक ट्रस्टों की जानकारी व विभिन्न ट्रस्टों से समाज के जरूरत बन्द को सहयोग मिले और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्येक ग्राम इकाई को ट्रस्टों के फार्म भरने जिम्मेदारी दी गई एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 अगस्त को किया जायेगा। जोधपुर में महिला मंडल व नवयुवक मंडल के साथ जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश सभा अध्यक्ष रतनलाल डागा, प्रदेश पूर्व सचिव भगवानदास राठी, जिला सभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम मून्दडा, जिला सभा उपाध्यक्ष नथमल सोनी, लालचंद, मुरलीधर सोनी, घनश्याम, तहसील सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बूब, सचिव सुनील लाहोटी, अध्यक्ष भंवरलाल सोनी, कोषाध्यक्ष मुरलीधर चांडक, सह सचिव जुगल किशोर कालानी, अध्यक्ष चांदरतन डागा मथानिया, अध्यक्ष हरिकिशन राठी तिंवरी, मदनलाल राठी, ओमप्रकाश राठी, मुरलीधर भट्ड, घनश्याम राठी, सत्यनारायण डागा नेवरा, जयकिशन सोनी, सोहनलाल राठी, भंवरलाल सोनी, हनुमान चांडक, मुकेश नारायण चांडक, श्याम गिलड़ा, अनिल सोनी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जसराज राठी, सचिव पुखराज सोनी, भोमराज राठी भिकमकोर, दिलीप राठी, कैलाश कास्ट, नंदकिशोर लाहोटी जाखण, महिला मंडल अध्यक्ष विनिता सोनी सहित समाज के सभी ग्राम ईकाईयों के सदस्य मौजूद थे।
Latest News