श्री सत्य प्रकाश काबरा का श्री महेश प्रगति संस्थान राजसमंद द्वारा अध्यक्ष बननेे पर सम्मान
राजसमंद मार्बल गैंगसा एसोसियेशन के चुनाव में श्री सत्य प्रकाश काबरा को निर्विरोध अध्यक्ष बननेे पर श्री महेश प्रगति संस्थान के कार्यकारिणी, दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक सभा व जिला सभा द्वारा माला शॉल व उपरना ओड़ा कर सम्मान किया गया। दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक सभा के सचिव श्री राम गोपाल सोमानी, सहसचिव केदारमल न्याती व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला संगठन मंत्री भगवती लाल असावा द्वारा शाल व उपरना ओड़ा कर सम्मानित किया गया। राजसमंद जिला माहेश्वरी संस्थान की ओर से श्री दामोदर लाल कालिया, श्री लक्ष्मी लाल ईनाणी, श्री जगदीश चंद्र मंडोवरा द्वारा भी सम्मान किया गया। राजसमंद जिला युवा संगठन के अध्यक्ष जगदीश बिहानी, संरक्षक श्री लोकेश कोगता व प्रदीप लढ्ढ़ा, राकेश काबरा, अंकित मुन्दड़ा ने भी सत्य प्रकाश काबरा का सम्मान किया। श्री महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष श्री राम गोपाल अजमेरा, सचिव विनोद पोरवाल, कोषाध्यक्ष किशनचंद्र न्याती, उपाध्यक्ष गोपाल ईनाणी, सह सचिव कल्पेश ईनाणी, कार्यकारिणी के सदस्य प्रहलाद मुंद्रा, दीपक नुवाल, महेश पोरवाल, महेश चेचानी, गोपाल मंडोवरा, निरंजन असावा, गौरव दाखेड़ा, अशोक भंडारी एवं श्याम काबरा उपस्थित थे। श्यामलाल काबरा के राजसमंद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बननेे पर सभी ने माला उपराना ओड़ा कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महेश प्रगति संस्थान कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Latest News