कासगंज में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
दिनांक 26.7.2024 को जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व ऐटा ने 25वां कारगिल विजय दिवस सायं 8 बजे जिला कोषाध्यक्ष अरविंद काबरा के प्रतिष्ठान पर मनाया गया। जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने बताया कि हमारे 545 जवान इस कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी जवानों की याद मे मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धाजली दी गयी एवं दो मिनट का मोन रखकर प्रभू से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गयी। जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद काबरा, युवा जिला अध्यक्ष अर्पित माहेश्वरी, युवा जिला मत्री माधव मूना, सुरेन्द्र माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, अनिल काकाणी, सोरव माहेश्वरी, विदत कावरा, कपिल काबरा, प्रदीप माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
Latest News