माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर रायपुर द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर रायपुर द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2024 को श्रावण मास के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रिमझिम रिमझिम बारिश की फुहार के साथ गोपाल मंदिर में प्रात: 11 बजे से 11 किलो दूध से शिवजी का दुग्ध रुद्राभिषेक किया गया। ओम नम: शिवाय के मंत्र उच्चारण के साथ इस रुद्राभिषेक में राष्ट्रीय महामंत्राणी श्रीमती ज्योति राठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती नन्दा भट्टड़, अध्यक्ष श्रीमती प्रगति कोठारी, सचिव श्रीमती कल्पना राठी, श्रीमती मधुलिका नत्थानी, श्रीमती सुनीता लढ्ढा, श्रीमती संगीता चांडक, श्रीमती शशि एन मोहता, श्रीमती शशि सारडा, श्रीमती शशि बंग, श्रीमती ज्योति सारडा, श्रीमती शशि आर मोहता, नीलिमा लढ्ढा आदि सम्मिलित हुयी। रुद्राभिषेक के पश्चात सभी ने प्रसादी का आनंद लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन