पद्मश्री बंसीलाल राठी को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

महेश नवमी के पावन पर्व पर आयोजित महेश गौरव सम्मान समारोह में पद्मश्री बंसीलाल राठी के अस्वस्थता की वजह से शामिल नहीं हो पाये थे जो श्री माहेश्वरी सभा, तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी स्तर पर किया गया था। किलपॉक स्थित उनके निवास स्थान पर माहेश्वरी समाज के गण्यमान्य गरीमामयी उपस्थिति में विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से की गई। सभाध्यक्ष डॉ. अशोक जे मूंधडा ने माहेश्वरी समाज की तरफ से बधाई देते हुए कहा बाबूजी ने पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्श जीवन ने उतारना चाहिए। तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभाध्यक्ष प्रमोद मालपानी ने कहा चेन्नई में माहेश्वरी समुदाय में बाबूजी के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री बंसीलाल राठी का जीवन और कार्य उनके सेवा और समर्पण के उच्चतम आदशों को प्रकट करता हैं जो हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धियां सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता को ही नहीं दर्शाती बल्कि वे आगे आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरित करती हैं।

सम्मान की कड़ी में माहेश्वरी सभा के सचिव श्री संजय मूँदडा, मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया एवं तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने पद्मश्री बंसीलाल राठी को शाल, स्मृतिचिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। सभा की सभी साथी संस्था के पदाधिकारियों ने भी बाबूजी को साल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर बाबूजी ने उपस्थित सभी भाइयों और बहनों को शॉल और माला से सम्मान किया और आशीर्वाद में चाँदी जडि़त हनुमान जी का सिक्का और कई सामग्री भेट स्वरूप दिया। अपने उद्बोधन में पद्मश्री बंसी लाल राठी ने बताया कि समाज को गौरवान्वित करने वाले को लोगो को महेश गौरव सम्मान में चयनित होना बड़े गर्व की बात है। इस तरह के आयोजन करने वाले को साधुवाद, समाज के सेवा बहुत ही पुण्य का काम है और माहेश्वरी समाज इसमें बहुत आगे है। सम्मान के पूर्व का लेड के माध्यम से पद्मश्री बंसीलाल राठी पूरा जीवन परिचय दिखाया गया। इस अवसर पर तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी श्री अशोक लखोटिया, श्री ओमप्रकाश बागडी, श्री जयप्रकाश मालपानी, श्री महेन्द्र मोहता, श्रीमोहन दम्मानी, श्री नवल राठी, श्री कल्याण सिंह मोहता, श्री कृष्ण कुमार माहेश्वरी, श्रीकुमार फॉमरा, श्री गोविंद मूँदडा, श्री कमल फलोर, श्री हरिकिशन मूंधडा, श्री नरेन्द्र राठी, श्री अमित माहेश्वरी, श्री जेठमल सारडा, श्री देव किशन काबरा, श्री सुरेश भट्टड, श्री सुधीर मूँधड़ा, श्रीमती प्रेम लता टावरी, श्री मुकुल डागा, श्री नरेंद्र बागड़ी, श्री पंकज मोहता आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमति ममता बागड़ी ने किया। सचिव श्री संजय मूँदडा के आभार ज्ञापन सहित कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हुआ।  
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन