माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर की साधारण सभा का आयोजन सम्पन्न
14 जुलाई 2024 रविवार के दिन लायंस क्लब के विराटनगर हाल में माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर की साधारण सभा रखी गई थी। अध्यक्ष पूनम राठी आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंच की उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया। उन्होंने अपने 17 महिने के अध्यक्ष काल का विवरण एक प्रभावशाली प्रोजेक्ट शो के माध्यम से दर्शाया। सभी मंच की बहनों को माया का चिन्ह प्रदान किया। अपने सचिव प्रतिवेदन में इस कार्यकाल के 68 प्रोग्राम्स का विवरण ppt form projector में दिखाया। कोषाध्यक्ष अर्चना तापडिय़ा ने बहुत ही सुंदर तरीके से अपना आय व्यय सुनाया। प्रमुख अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा शारदा थी। विशिष्ट अतिथि माहेश्वरी समाज विराटनगर के अध्यक्ष श्री घनश्याम काबरा थे। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन संयुक्त मंत्री श्री विवेक राठी, नेपाल माहेश्वरी परिषद के उपाध्यक्ष श्री आनंद जाजू, युवा मंच विराटनगर के उपाध्यक्ष श्री नितेश शारदा, मंच की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती गोमती राठी, नेपाल माहेश्वरी महिला संगठन उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता पेड़ीवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्री अनंत न्योपानी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन पूर्वांचल संजीवन सिद्धा सह प्रभारी श्रीमती अर्चना तापडिय़ा, नेपाल माहेश्वरी महिला संगठन ग्राम विकास समिति की संयोजिका श्रीमती कल्पना राठी, माहेश्वरी समाज विराटनगर के कोषाध्यक्ष अमित शारदा लगायत मंच की बहनों के साथ साधारण सदस्यों की भी उपस्थिति रही।
श्रीमती ललित जाजू को सर्व सहमति से नए अध्यक्ष के लिए चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ललिता जाजू ने अपने भाव रखते हुए अपने कार्य समिति सदस्यों की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि ने अपना स्वागत मंतव्य दिया तथा प्रमुख अतिथि ने भी अपने विचार रखें जिन्हें मंच के अध्यक्ष पूनम ने टोकन आफ लव प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन मंच की प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका परतानी ने दिया। रोचक गेम्स और Hi-Tea के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News