श्रीगंगानगर में 'पदाधिकारी कक्ष' का उद्घाटन हुआ
श्रीगंगानगर के श्री माहेश्वरी भवन में दिनाँक 14/07/24 को 'पदाधिकारी कक्ष' का उद्घाटन कार्यसमिति के वरिष्ठतम सदस्य श्री जय नारायण भट्टड़ व प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया के करकमलों से भगवान महेश की पूजा अर्चना कर एक सादे समारोह में किया गया। समिति अध्यक्ष श्री महेश कुमार नढाणी, उपाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर करवा, सचिव डॉ. अजीत सोमानी, कोषाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर चांडक, कार्यकारिणी सदस्यगण, स्थायी आमंत्रित सदस्यगण, आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी व भवन कर्मचारी इस उद्घाटन के साक्षी बने। गत सत्र की कार्यकारिणी समिति व भवन निर्माण उपसमिति की संकल्पना के तहत इस 'पदाधिकारी कक्ष' को अब मूर्त रूप मिला है। सभी ने इसे बहुत उपयोगी बताया।
Latest News