गुजरात माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत चैक भेंट
गुजरात माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना की हाल वेसु क्षेत्र (सूरत) निवासी एक महिला सदस्या का विगत 22 जून 2024 को देहावसान हो गया था। योजना के नियमानुसार दिनांक 01 जुलाई को दिवंगत सदस्या के परिवारजनों को 5 लाख का सुरक्षा राशि चेक सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि दिवंगत सदस्या सामाजिक सुरक्षा योजना के प्रारम्भिक बैच में सदस्य बनी थी और प्रतिवर्ष नियमित रूप से और नियत समयावधि में उनका वार्षिक अंशदान जमा होता रहा है। गुजरात माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट दिवंगत सदस्या की चिर आत्मिक शान्ति हेतु परमात्मा से प्रार्थना करता है और उन्हें सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
Latest News