लोकसभा अध्यक्ष बिरला की कार्यशैली से सदन नए आयाम स्थापित करेगा - लाठी
भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता व श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बूंदी के अध्यक्ष संजय लाठी ने बूंदी-कोटा सांसद ओम बिरला के लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत 3 जुलाई को उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। बिरला के पुन: लोकसभा अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए लाठी ने कहा कि आपकी अध्यक्षता में सदन का सुव्यवस्थित संचालन हो और आत्मनिर्भर व विकसित भारत निर्माण का संकल्प नए आयाम प्राप्त करे। उन्होंने बिरला को पुष्प गुच्छ भेंट एवं उपरना पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली व सक्षम नेतृत्व में सदन के उच्च परंपरा के कार्यों को नया आयाम मिलेगा इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अमित निम्बार्क, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नीरज पुरोहित, पूर्व पार्षद संजय भूटानी व राजेश शेरगढिय़ा, पार्षद मानस जैन, नवीन बागला आदि उपस्थित रहें।
Latest News