लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा डाक्टर डे एवं चार्टेड अकाउंटेंट डे के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित
लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2024 को डाक्टर डे एवं चार्टेड अकाउंटेंट डे के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन गौरी शंकर सारडा जूनियर हाईस्कूल में किया गया जिसमें क्लब द्वारा लायन डाक्टर आशीष गुप्ता, डाक्टर सौरभ माहेश्वरी, डाक्टर अमित शर्मा, डाक्टर कशिश गुप्ता, डाक्टर नमिता माहेश्वरी एवं चार्टेड एकाउंटेंट ललित अजमेरा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और समाज में डॉक्टर्स और चार्टेड अकाउंटेंट की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया ने नये मेम्बर राजीव काबरा, प्रिया काबरा, गौरव अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, राजीव गुप्ता को माला एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष लायन अनुराग माहेश्वरी, सचिव लायन विनय माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता सहित लायन देवेंद्र सिंह गुरहार, प्रभात गर्ग, डी एस चौहान, मधु जाखेटिया, मनोज जाखेटिया, विजय सिंह, निक्की सिंह, मेहा माहेश्वरी, शिव कुमार गुरहार, दीपक जाखेटिया, अरविन्द काबरा, अनिल माहेश्वरी, सान्तनू चौधरी, स्वीटी शर्मा, अनिल जैन, आशीष गुप्ता, कशिश गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, अमित शर्मा, राजीव माहेश्वरी, रेखा गुप्ता आदि उपास्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन अनुराग माहेश्वरी एवं संचालन लायन मेहा माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा लायन प्रभात गर्ग को उनके द्वारा पूरे सत्र में किए गए हंगर सेवा कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Latest News