प्रोफेसर डॉ. बिनानी, बीकानेर ने प्रस्तुत की काव्य रचनाएं

बीकानेर में विगत दिनों पर्यटन लेखक संघ-महफिले अदब के तत्वावधान में होटल मरुधर हेरिटेज में साप्ताहिक काव्य गोष्ठी तथा प्रज्ञालय संस्थान- राजस्थानी युवा लेखक संघ के तत्वाधान में नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में मासिक साहित्यिक श्रृंखला 'काव्य रंगत-शब्द संगत' का आयोजन हुआ। इन दोनों आयोजनों में हिंदी, राजस्थानी और उर्दू के रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुना कर खूब दाद लूटी। इन दोनों आयोजनों में एक्स प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने सक्रिय हिस्सा लिया। पर्यटन लेखक संघ-महफिले अदब के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने की। अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने 'पिता' विषय पर अपनी काव्य रचना सुना कर खूब तालियां बटोरी। प्रज्ञालय संस्थान-राजस्थानी युवा लेखक संघ के तत्वावधान में आयोजित मासिक साहित्यिक श्रृंखला 'काव्य रंगत-शब्द संगत' में प्रोफेसर डॉ. बिनानी विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने 'आसमान' विषय पर अपनी विशेष काव्य रचना की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन