सामर्थ्य सोसायटी बून्दी ने निर्धन बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए चप्पल वितरित की।

बूंदी 25 जून। सामर्थ्य सोसायटी बून्दी द्वारा बींबनवा रोड पर बस्तियों में रहने वाले 20 निर्धन बच्चों को चप्पल वितरित की। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि भीषण गर्मी में भी बस्तियों के बच्चे नंगे पैर घूमते रहते हैं, जिससे उनके शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हो जाती है। इससे बड़े तो क्या बच्चे भी बेहाल और परेशान रहते हैं। बच्चों के बीमार पडऩे की संभावना काफी बढ़ जाती है। क्योंकि बच्चों में तापमान परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता अधिक होती है और वह जल्दी से डिहाइड्रेट भी होने लगते हैं। कहीं बच्चे तो बीमारियों का सामना करते-करते कुपोषण का शिकार भी हो जाते हैं। सोसायटी द्वारा बस्तियों में रहने वाले बालकों के अभिभावकों को समझाया कि गर्मी के मौसम में उनके खानपान का विशेष ध्यान रखें और उन्हें जरूरत हो तभी धूप में बाहर जाने दे। सोसायटी द्वारा चप्पल वितरण का कार्यक्रम इसीलिए रखा गया ताकि बच्चे धूप में नंगे पैर नहीं घूमे और वे स्वस्थ रहे। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य अनीशा जैन,नम्रता शुक्ला, शालिनी सोनी, वर्तिका हाड़ा, नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन