शीतल जल प्रकल्प प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम

बूंदी 22 जून। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक शहर के रघुवीर भवन पर चले शीतल जल प्रकल्प का 22/6/2024 को 
जन व जीव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के संकल्प के साथ समापन हुआ। प्रकल्प के अग्रणी जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र माहेश्वरी व माहेश्वरी पंचायत संस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश जैथलिया ने कहा कि ज्येष्ठ मास में जल सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। किसी प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। भारत में हमेशा से ही सेवा की परंपरा रही है। जल सेवा भी इसी संस्कृति से प्रेरित है। जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रेवती रमन बिरला, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद जाजू, श्री कैलाश बहेडिय़ा, श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के अध्यक्ष श्री संजय लाठी, सचिव श्री नारायण मंडोवरा, श्री जगदीश लढ्ढा, श्री संजय मंडोवरा, श्री बृजराज न्याती, श्री सुरेश नुवाल, श्री विनोद मंत्री, श्री सुनील शर्मा आदि के परोक्ष व अपरोक्ष सहयोग से पूरे एक माह तक निर्बाध रूप से जल सेवा का संचालन हुआ। उपस्थित जनो ने जल प्रकल्प को संतोषजनक बताते हए कहा कि मानवता की सेवा करना भगवान की सेवा होती हैं। इसलिए मानव सेवा को नारायण सेवा कहा गया हैं। 

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन