गुरुग्राम में महेश नवमी उत्सव की धूम
गुरुग्राम समाज द्वारा महेश नवमी के त्यौंहार को अति उत्साह पूर्वक मनाया गया। भव्य कार्यक्रम में 300 से अधिक समाज जनों उपस्थिति रही। महिलाओं ने भारी संख्या में साड़ी वाकेथान में हिस्सा लेकर संस्कृति बचाओ-संस्कार अपनाओ का संदेश दिया। 51 से अधिक जोड़ों ने सामुहिक भगवान उमा महेश का महारुद्राभिषेक पूजन विधी-विधान से किया। इस अवसर पर समाज के देह-दानी, नेत्र-दानी व 25 से अधिक रक्त-दानीयों का सम्मान व अभिनंदन किया। मुख्य आकर्षण का केंद्र एक वरिष्ठ दम्पत्ति थे जिन्होने विवाह के 75 वर्ष पूर्ण किये। सभी को उनका आशिर्वाद प्राप्त हुआ। युवा संगठन ने पुरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित प्रकार से संचालित किया और अपने कार्यकौशल से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर युवा संगठन द्वारा स्पोर्ट्स डे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के उत्तारंचल क्षेत्र के उपसभापति श्री विनीत केला और विशिष्ठ अतिथि हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री, प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष व सचिव श्री सन्योग माहेश्वरी व श्री पुनीत साबू ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिला सभा अध्यक्ष श्री शरद शारदा, सचिव श्री महेश जाखेटिया, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती अनामिका कलंत्री, सचिव श्रीमती निधि माहेश्वरी व युवा संगठन अध्यक्ष श्री मनीष मोहता, सचिव श्री दिनेश बाहेती के साथ पदाधिकारियों व सदस्यों व अन्य कार्यकताओं ने कार्यभार सम्भालते हुए आये हुए समाज बंधुओं का सत्कार किया व सभी ने महाप्रसाद का आनंद लिया।
Latest News