हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अंतर्गत सभी जिला सभाओं ने महेश नवमी के पर्व को बहुत धूम-धाम से मनाया

हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अंतर्गत सभी जिला सभाओं ने महेश नवमी के पर्व को बहुत धूम-धाम से एक त्यौंहार के रूप में मनाया गया। प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष श्री सन्योग माहेश्वरी जो राष्ट्रीय युवा संगठन की महेश नवमी महोत्सव सन्योजक समिति के मुख्य सन्योजक थे की मुख्य भूमिका रही। महेश नवमी 2024 आयोजन हेतु सुझाव व आग्रह किया गया कि उत्सव को सामुहिक रूप से रचनात्मक, भावनात्मक, संगठनात्मक, ज्ञानत्मक व संकेतात्मक रूप से मनाया जाये। श्री सन्योग माहेश्वरी ने आह्वान किया कि जो बच्चे पढाई पूर्ण करने के पश्चात व कार्य हेतु गृह/परिवार से दूर रहते हैं वे समाज व संगठन के साथ निरंतर जुडे रह कर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करे। इस अवसर पर एक गीत का शुभारंभ किया गया।
कई जिला सभाओं की महिला मण्डल ने इस अवसर पर साडी वाकेथान कार्यक्रम का भव्य आयोजन करते हुए हमारी संस्कृति बचाओ-संस्कार बचाओ का आह्वान देते हुए शोभा यात्रा निकाली। कई स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाई गयी। जिला सभा अमृतसर ने भगवान महेश की पूजा-अर्चना की। बठिंडा जिला सभा के सदस्यो ने एक पहल करते हुए इस अवसर पर माहेश्वरी उत्पत्ति स्थल लोहार्गल धाम का परिवार सहित भ्रमण किया व उत्सव को धूम-धाम के साथ मनाया। तत्पश्चात श्री सालासर धाम, खाटू धाम के साथ-साथ समाज की कुलदेवियों के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया। पुरे कार्यक्रम की व्यवस्था वरिष्ठ सदस्य श्री सोहन माहेश्वरी द्वारा की गयी। लोहार्गल धाम में माहेश्वरी भवन की उत्तम व्यवस्था ने सभी का मन मोह लिया। लुधियाना जिला सभा द्वारा भगवान महेश की पूजा-अर्चना पश्चात सामुहिक शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया। जिला सभा अबोहर-फाजिल्का द्वारा भगवान महेश की पूजा पश्चात मीठे पानी कि छबील लगई गयी। ट्राईसिटी जिला सभा रक्त-दान शिविर का आयोजन किया गया। जिला सभा हिसार द्वारा शर्बत की छबील लगाई गयी जिसके माध्यम से 8000 लिटर शर्बत का वितरण किया गया। सिरसा जिला सभा द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गयी। फरीदाबाद जिला सभा द्वारा सुबह-सवेरे वातावरण को जय महेश के जयघोष व नारो गुंजायमान किया गया। फरीदाबाद जिला सभा द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ व मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। जिला सभा गुरुग्राम और रेवाडी में बडे उत्साह से दिवस मनाया गया। पानीपत जिला सभा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। जिला सभा बहादुरगढ ने भव्य व विशाल शोभा यात्रा का आयोजन कर रखा था जिसे एक वरिष्ठ सदस्य श्री रतन लाल जाखोटिया के अकस्मात निधन होने के कारण निरस्त कर दिया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन