महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने का आहवान किया गया
महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा इस महेश नवमी में सभी जिला संगठन को रक्तदान शिविर आयोजित करने का आहवान किया गया। हर जिला युवा संगठन द्वारा इस कार्य में बहुत अच्छा सहयोग मिला। पुरे प्रदेश द्वारा रक्तदान शिविर से 3651 युनिट रक्त का संकलन किया गया जो अपने आप में आप में रिकार्ड है। सभी जिला युवा संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकर्ता एवं रक्तदाताओ की मेहनत रंग लाई। महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष विनीत तोषणीवाल एवं सचिव पीयूष राठी ने सभी जिल्हा संगठन को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
Latest News