रामनगर में धूमधाम से मनाया महेश नवमी का पर्व
महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज रामनगर की ओर से गो सदन में जाकर गो माता को चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई। उसके उपरांत स्थानीय चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके उपरांत रानीखेत रोड पर शरबत एवं प्रसाद भी वितरित किया गया। भीषण गर्मी के दौरान शीतल मीठा शरबत लेने वालों ने राहत महसूस की। महेश नवमी का पर्व ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान महेश (शिव) और देवी माहेश्वरी (पार्वती) के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज की उत्त्पत्ति हुई थी। माहेश्वरी मान्यता के अनुसार 3133 ईसा पूर्व इसी दिन एक नए वंश माहेश्वरी वंश की उत्तपत्ति हुई थीं तभी से माहेश्वरी समाज इस दिन भगवान महेश की पूजा हर घर में किया करता है। महेश नवमी कार्यक्रम के दौरान बबल माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, संजीव, मनोज, उमंग, रमन माहेश्वरी, विजय, सतीश, नीरज, पुलकित, अंकित के अलावा माहेश्वरी समाज के हर घर का कम से कम एक सदस्य मौजूद रहा।
Latest News