माहेश्वरी समाज उमरगाँव द्वारा महेश नवमी पर्व मनाया गया
माहेश्वरी समाज उमरगाँव द्वारा माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिन महेश नवमी के पावन पर्व पर इच्छापूर्ण महादेव मंदिर, वेवजी में भव्य शिव अभिषेक एवं पूजा अर्चना की गई। जिसमे सभी स्थानीय माहेश्वरी परिवार ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कथाकार हार्दिकभाई शुक्ल, चंदूभाई शुक्ल एवं उनकी टीम द्वारा भक्तिमय, संगीतमय वातावरण कर दिया। घी और दूध से बाबा अमरनाथ कि प्रतिमा स्वरूप बर्फानी शिवलिंग का निर्माण किया गया। मुख्य मंदिर के शिवलिंग के साथ शुव अभिषेक किया गया जिसमे, जल, दूध, दही, शक्कर, नारियल पानी, गन्ने के जूस, बिल पत्र आदि से शिवजी के लिंग का अभिषेक किया गया। अंत में पूजा आरती की गई और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया गया।
Latest News