धनबाद शाखा में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न
दिनांक 16.6.2024 को श्री हरीश/मनीष राठी, राठी कैंपस, महेश नगर, भुईफोड़, धनबाद स्थित निवास स्थान में माहेश्वरी सभा धनबाद के तत्वाधान में श्री मुकेश सोमानी की अध्यक्षता में महेश नवमी के शुभ अवसर पर भगवान महेश का रुद्राभिषेक एवं प्रसाद का हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ। इसमें धनबाद, झरिया, फुसरो, इसरी से माहेश्वरी बंधुओं का समावेश हुआ और सभी ने एक दूसरे को महेश नवमी की शुभकामनाएं दी और भजन कीर्तन के साथ भगवान महेश का सामूहिक रुद्राभिषेक एवं आरती तद्पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ। मुख्य यजमान माहेश्वरी सभा धनबाद के अध्यक्ष श्री मुकेश सोमानी सपरिवार थे। अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ सभी ने फिर से महेश नवमी की शुभकामनाएं देते हुए विदाई ली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धनबाद के माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी महिला संगठन का भी योगदान रहा।
Latest News