वाराणसी में महेश नवमी हर्षोल्लास से मनाई गई
15 जून 2024 महेश नवमी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। बाबा विश्वनाथ का गंगाजल और दूध से अभिषेक किया गया। शोभायात्रा में समाज के 250 पुरुष महिलाओ व बच्चों ने भाग लिया। सयंकालीन माहेश्वरी भवन में पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज का आयोजन किया गया। रक्तदान सम्मान, नेत्रदान सम्मान, 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके समाज बंधुओं को अमृत कलश, विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके दंपति को भाग्यवान दम्पति एवं विशिष्ट उपलब्धि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व महामंत्री व ख्यातिलब्ध समाजसेवी श्री गोवेर्धन लाल झंवर मुख्य अतिथि रहे। समाज की मातृशक्ति ने शिव शक्ति का मंचन किया। सभागार मे उपस्थित सभी समाजजनो ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। अध्यक्ष राजेश बाहेती, मंत्री कृष्ण कुमार काबरा व सभी संस्थाओं के अध्यक्ष ने महेश नवमी की शुभकामनाएं दी। सभी संस्थाओं के मंत्री ने वर्ष पर्यन्त कार्यक्रमो की जानकारी दी, खानपान व्यवस्था में श्रवण करवा, धीरज मल्ल का सहयोग रहा। मंच संचालन आनंद झंवर व सविता राठी ने किया, महेश वंदना राखी काबरा ने एवं मुख्य अतिथि का परिचय राकेश दरक ने दिया। समाज के 450 लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में राजेश गट्टानी, नवनीत कोठारी, अशोक डागा, उज्ज्वल माहेश्वरी, गौरव लढ़ा, ममता मूंदड़ा, दुर्गा मूंदड़ा, नेहा जाखोटिया, कोमल चाण्डक, लाला चाण्डक, गोविंद बजाज, गोपाल दम्मानी, किशर मूंदडा, गिरिराज कोठारी, गौरव राठी का सहयोग रहा। समाज के वरिष्ठ श्याम सुंदर कचोलिया, श्रीराम चितलांगिया, राजकुमार कोठारी, कैलाश राठी, राजाराम चाण्डक, कृष्ण कुमार सोमानी, संदीप चाण्डक, योगेश भुराडिय़ा, पवन धुत, अनिल सारड़ा, कृष्ण सोनी, मनीष दुजारी, अंकित धुत, ऋषि पटवारी, अभिनव सोमानी, रितेश खटोड़, कृशटा झंवर, निशा कोठारी, उषा मंन्त्री,अनिता डागा आदि की उपस्थिति रही।
Latest News