बिहारीगंज, मुरलीगंज एवं मधेपुरा शाखा के द्वारा संयुक्त रूप से महेश नवमी महोत्सव 2024 मनाया गया

मिती विक्रम संवत 2081 ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष की नवमी दिनांक 15 जून, 2024 को बिहारीगंज के वाणिज्य समिति धर्मशाला के प्रांगण में मुरलीगंज, बिहारीगंज एवं मधेपुरा शाखा द्वारा महेश नवमी का आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया। सवेरे 9.30 बजे अध्यक्ष श्री महावीर चांडक तथा श्री ओम प्रकाश मूंधड़ा द्वारा भगवान महेश का पूजन किया गया। तत्पश्चात सभी ने महेश वंदना गाई। 10.30 बजे प्रसाद अल्पाहार किया। 11.00 बजे से भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। सर्वप्रथम छोटी बच्चियों द्वारा मारवाड़ी भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद सामूहिक भजन गायन हुआ। 1.30 बजे हाऊजी तथा म्यूजिकल चेयर खेला गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण समाज के बच्चों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। 2.00 बजे सबों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। अंत में अध्यक्ष श्री महावीर चांडक एवं श्री बजरंगलाल लखोटिया द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन