कासगंज में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर की योजना के अंतर्गत एफडी भेंट
महेश नवमी महोत्सव में डीडू माहेश्वरी युवक मडंल रजि. कासगंज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व ऐटा द्वारा अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर की योजना के अंतर्गत तीन बेटियों पर 50000 रू. की एफडी दी जाती है। इस योजना के अन्तर्गत 2 एफडी 50000 रू. की दी गयी। पहली एफडी कुमारी रितिका माहेश्वरी पिता हिरदेश माहेश्वरी दूसरी एफडी कुमारी विंदाशी माहेश्वरी पिता राहुल कुमार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया एवं कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी, नगर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अरविंद कुमार काबरा एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, मत्री घनश्याम मूना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र चांडक द्वारा प्रदान की गई। सभी समाज बंधुओ ने इस कार्य की जिला ईकाई की बहुत सराहना की।
Latest News