महेश नवमी - शुभकामना सन्देश

स्नेही स्वजन जय उमा महेश
कृपा जिनकी हमारे ऊपर मां शक्ति का वरदान है 
गर्व से जीना सिखाया जिसने हम उस महेश्वर की संतान है
महेश नवमी की आप सभी को अनंत बधाई अविरल शुभकामनाएं। हमारी जाति अस्मिता से जुड़े इस पर्व का उल्लास आप सभी के जीवन में खुशियां ही खुशियां बिखेरे और परिवार तथा इष्ट मित्रों सहित आप सदैव सुख स्वास्थ्य समृद्धि व उन्नति से परिपूर्ण रहे।
आज के बदलते हुए परिवेश में हमारी संस्कृति परंपरा एवं संस्कारों का संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आओ हम सब मिलकर संस्कारगत मूल्यों की परंपराओं के परिवेश में हर्षोल्लास के साथ यह पावन पर्व मनाए और सामाजिक चिंतन के साथ समाज हित कार्य करने का संकल्प करें। सामाजिक उन्नयन के लिए हम सर्वदा प्रयत्नशील रहे। परस्पर प्रेम, सौहार्द एवं सद्भावना के साथ संगठन को और अधिक सुदृढ़ करें। अहम से ऊपर उठकर ईष्र्या द्वेष भाव को दूर करें। मैं नहीं हम को साकार करें। एक दूसरे के प्रति सहयोग का व्यवहार करें।
भगवान महेश्वर ने सर्व कल्याणार्थ हलाहल का पान किया था और हम उनके वंशज हैं। अत: मन वचन कर्म से सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के कार्य में स्वयं लगे तथा औरों को भी प्रेरित करें अर्थात संगठन के उद्घोष पर उपकार वचन मन काया को पूर्णता चरितार्थ करें। इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ महेश नवमी पर्व की मंजुल बधाई.... जय श्री राम
मंजु बांगड़
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन