गौरांग राठी, श्रीगंगानगर ने JEE (Advance) की परीक्षा में 609वीं रैंक लेकर बढाया समाज व परिवार का मान
श्रीगंगानगर निवासी श्रीमती सुशीला देवी व श्री शिवकिशन राठी के होनहार सुपौत्र एवं कुशल मार्गदर्शक श्रीमती-रेणु व श्री कैलाश राठी के सुपुत्र गौरांग ने प्रतिष्ठित JEE (Advance) की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 609वीं रैंक लेकर माहेश्वरी समाज व परिवार का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व गौरांग ने JEE (Mains) की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 228वीं रैंक आर्जित कर सबको गौरवान्वित किया। गौरांग ने यह उपलब्धि दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद प्रभु कृपा व बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से हासिल की है। गौरांग प्रारम्भ से ही बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी व मेघावी छात्र रहे हैं। गौरांग के पिताजी श्रीगंगानगर माहेश्वरी समाज के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
Latest News