माहेश्वरी महिला मंडल फलोदी द्वारा साड़ी वॉकेथान का कार्यक्रम सम्पन्न
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अष्टसिद्धा एवम संस्कृतिसिद्धा समिति के आह्वान पर माहेश्वरी महिला मंडल फलोदी द्वारा साड़ी वॉकेथान का कार्यक्रम हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष संतोष लोहिया ने बताया की इसमें विध्या भारती स्कूल की प्रिन्सिपल मीना भूतड़ा ने बैनर का अनावरण करके कार्यक्रम की शुरूआत हुई। फिर साड़ी वॉकेथान का जुलूस ढोल नगाड़ों के साथ कल्याण राय मंदिर से होकर रघुनाथ जी मंदिर से होकर द्वारिकाधीश मंदिर पहुँचा। जुलूस में महिला मंडल और समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साड़ी वॉकेथान को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष जयकिशन बिड़ला, देवेंद्र बूब, पंकज फोफलिया और संजय टावरी आदि उपस्थित थे। सचिव मीना भट्टड़ ने बताया कि मंदिर में भजनो का कार्यक्रम भी हुआ।
Latest News