भीषण गर्मी को देखते हुए सामर्थ्य सोसायटी बून्दी ने राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाई

गर्मी में सामर्थ्य सोसायटी बूंदी द्वारा रामद्वारा में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए प्याऊ लगवाया गया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इन हालात में लोग जितना अपना ख्याल रखेंगे उतना सही रहेगा। माहेश्वरी ने कहा कि प्याऊ लगाने से प्रतिदिन आसपास के गांवो, कस्बों से आने वाले लोग, राहगीरों, ग्रामीणों व व्यापारियों को दिन भर शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। भीषण गर्मी में राह चलते राहगीरों को पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है इसीलिए सोसायटी द्वारा प्याऊ लगवाया गया है। साथ ही सोसायटी द्वारा संदेश दिया गया कि जल का संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पानी को व्यर्थ ना बहाये। भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में खूब पानी पीना चाहिए। सोसायटी द्वारा जहाँ-जहाँ भी राहगीरों के लिए आवश्यक होगा, वहाँ सभी जगह प्याऊ लगवाए जाएंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन