माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा असहाय जरूरतमंदो को भोजन कराया गया
माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर के जिलाध्य्क्ष ओपी माहेश्वरी ने बताया की भरतपुर आयल मिलर्स एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे इस भोजन प्रकल्प से प्रेरित होकर माहेश्वरी समाज द्वारा भी समय समय पर ऐसी गतिविधियों में भाग लेने का निर्णय लिया गया जिसके फलस्वरूप श्री राजकिशोर माहेश्वरी द्वारा अपने जन्मदिन पर राधिका होटल, नई मंडी स्टेशन रोड भरतपुर पर जरूरत मंद लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर श्री राजकिशोर को पटका पहना कर जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद दिया गया। इस अवसर संरक्षक श्री मोहनलाल, राजकिशोर, पदमकिशोर, लक्ष्मीनारायण, संजय, दीपक, प्रहलाद, महामंत्री मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Latest News