सूरत माहेश्वरी समाज द्वारा केरियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित
सूरत जिला माहेश्वरी सभा द्वारा समाज के बच्चे कैसे प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हो इसी विषय पर केरियर गाईडेंस सेमिनार रविवार 2 जून को संजीव कुमार आडिटोरियम पाल में आयोजित किया गया। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज ने बताया कि इसके लिए समाज के करीब 800 बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। मिशन आईएएस 100 माहेश्वरी महासभा की फ्लेगशिप योजना के पश्चिमांचल संयोजक कृष्णकांत भट्टड़ ने बताया कि इस कैरियर गाइडेंस सेमिनार के लिए बच्चों ने ही नहीं अपितु अभिभावकों में भी भारी उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में हिमाचल प्रदेश के रेरा अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मिशन आईएएस 100 के राष्ट्रीय प्रभारी श्री किशन दरक व पुनीत डागा IRS ने समाज द्वारा चलाई जा रही इस योजना पर प्रकाश डाला। 2023 में सिविल सेवा में चयनित गरिमा मूंदड़ा, डॉ. तेजस सारडा, अभय डागा ने इस सेवा में आने के लिए किस तरह तैयारी करनी चाहिए उसके बारे में बताया। मुम्बई से आए मोटिवेशनल स्पीकर धवल गांधी ने बच्चों को अपनी क्षमता पहचाने एवं अपना लक्ष्य निर्धारित करने के बारे में जानकारी दी। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सचिव अतिन बाहेती ने सूरत जिला सभा के कार्यो की जानकारी दी। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा भी इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहें और उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है सिर्फ उसके लिए मनोबल बड़ा होना चाहिए, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज से इस मिशन के लिए हर तरह की सहायता बच्चों को महासभा द्वारा प्रदान की जाएगी। इस सेमिनार में सभापति संदीप काबरा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा व उनकी पूरी टीम, महासभा कार्यसमिति सदस्य मुरली सोमानी, गिरधरगोपाल मूंदड़ा, सूरत जिला सभा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व अन्य संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहें। मंच संचालन श्वेता आनंद जाजू ने किया।
इस कार्यक्रम में बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट द्वारा इस साल 6 बच्चे PSC 2024 परीक्षा में चयनित हुए उन सभी को 50000 रूपये के चेक सभापति संदीप काबरा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष पवन बजाज, ट्रस्ट के सचिव जगदीश कोगटा व कैलाश कोठारी ने प्रदान किये।
Latest News