डॉ.आभा माहेश्वरी के काव्य संकलन अंतर्मन का प्रतिबिंब का विमोचन

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में श्री विजय माहेश्वरी एड. की बहन अलीगढ़ से पधारी डॉ.आभा माहेश्वरी के काव्य संकलन अंतर्मन का प्रतिबिंब का विमोचन और काव्य संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर श्री जयप्रकाश गुप्ता की उपस्थिति वंदनीय रही। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश मित्तल ने की। इस भावपूर्ण आयोजन का संचालन अभिव्यक्ति संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष प्रदीप डेजी ने किया। सरस्वती वंदना रवि शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि श्री त्रिलोचन सिंह सोबती रहे। डॉ. आभा माहेश्वरी के काव्य संग्रह अंतर्मन का प्रतिबिम्ब का विमोचन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से संपन्न हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक विजय माहेश्वरी एड. द्वारा मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता, त्रिलोचन सिंह सोबती, प्रदीप डेजी और जितेंद्र कक्कड़ को नजीबाबाद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। काव्य संध्या में अभिव्यक्ति परिवार के कवियों ने सुंदर रचनायें सुना कर आयोजन को चार-चांद लगा दिए। शहर के गणमान्य लोगों में अशोक अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, रमेश सेठी, सुनील गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, माया माहेश्वरी, राजेंद्र त्यागी, जयप्रकाश शर्मा, श्याम तिवारी, नीलम माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, श्वेता माहेश्वरी, कुलबीर कौर, पूनम अग्रवाल, तस्लीम सिद्दीकी, आयशा सिद्दीकी, प्रभात जाखेटिया, नीरज पाल, माधव डेजी, मेघा, कान्हा और काव्य आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन